Monday 25 March 2013

**~तुम हो तो हर रात दीवाली.. हर दिन अपनी होली है...~**



पूनम के चाँद पर.. आया निखार,
आया फाल्गुन आया.. आया होली का त्योहार !

नीले, पीले ,लाल, गुलाबी...रंगों की बौछार,
खुश्बू टेसू के फूलों की...लाई संग बहार...!

दिल में उमंग उठी ... महकी बयार
अँखियाँ छलकाए देखो ...प्रीत-उपहार !

भूलो सभी बैर, मिटे गर्द-गुबार
भर पिचकारी मारो... नेह अपार !

फुलवारी रंगों की.. साथी फुहार
एक रंग रंगे ... आज हुए एकसार !

रंग-रंगोली हो या दीप-दीपावली...
दिल यही बोले...जब हों साथ हमजोली...

'तुम हो तो....
हर रात दीवाली
हर दिन अपनी होली है....'

~"आप सभी को सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ !"~ :-)

19 comments:

  1. रंग-रंगोली हो या दीप-दीपावली...
    दिल यही बोले...जब हों साथ हमजोली...

    'तुम हो तो....
    हर रात दीवाली
    हर दिन अपनी होली है....'
    वाह ... बहुत खूब
    होलिकोत्‍सव की अनंत शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  2. vah behad khoobshoorat ansaz me "vo" ki prastuto, "gr vo ho to bund bund ko sagar likh du ,lamho ko mai sadiya likh du ..." तुम हो तो....
    हर रात दीवाली
    हर दिन अपनी होली है....'
    वाह ... बहुत खूब
    होलिकोत्‍सव की अनंत शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. भूलो सभी बैर, मिटे गर्द-गुबार
    भर पिचकारी मारो... नेह अपार !...

    प्रेम की पिचकारी चले तो अब कुछ रंगीन हो जाता है ..

    ReplyDelete
  4. आप सब को होली की शुभकामनायें!
    स्वस्थ रहें!

    ReplyDelete
  5. जीवन में हर पल रहे , खुशियों का त्योहार । द्वार सदा बरसा करे , रंगों की बौछार ॥ रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

    ReplyDelete
  6. सुन्दर भाव....
    सब साथ हों तो हर दिन त्यौहार......

    सस्नेह
    अनु

    ReplyDelete
  7. दिल में उमंग उठी ... महकी बयार
    अँखियाँ छलकाए देखो ...प्रीत-उपहार !

    bahut hi sundar ......badhai sweekaren ...holi pr hardik subhkamnayen

    ReplyDelete
  8. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    --
    रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामंनाएँ!

    ReplyDelete
  9. भावुक अनुभूति सार्थक रचना
    बहुत बहुत बधाई
    होली की शुभकामनायें

    mere bhi blog main sammlit hon
    aabhar


    ReplyDelete
  10. 'तुम हो तो....
    हर रात दीवाली
    हर दिन अपनी होली है....'

    सार्थक रचना
    बहुत बहुत बधाई

    ReplyDelete
  11. बहुत भावपूर्ण और सार्थक रचना...होली की हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  12. बहुत सुन्दर भावनात्मक प्रस्तुति आपको होली की हार्दिक शुभकामनायें होली की शुभकामनायें तभी जब होली ऐसे मनाएं .महिला ब्लोगर्स के लिए एक नयी सौगात आज ही जुड़ें WOMAN ABOUT MAN

    ReplyDelete
  13. बढ़िया कही..... शुभकामनायें आपको भी

    ReplyDelete






  14. दिल में उमंग उठी ... महकी बयार
    अँखियाँ छलकाए देखो ...प्रीत-उपहार !

    भूलो सभी बैर, मिटे गर्द-गुबार
    भर पिचकारी मारो... नेह अपार !

    फुलवारी रंगों की.. साथी फुहार
    एक रंग रंगे ... आज हुए एकसार !

    आहाऽऽहाऽऽ... !

    बहुत प्यारा गीत लिखा है आदरणीया अनिता जी
    गुनगुनाते हुए पढ़ने का आनंद लिया ...
    :)
    आभार !


    आपको सपरिवार होली की बहुत बहुत बधाई !
    हार्दिक शुभकामनाओं मंगलकामनाओं सहित…

    -राजेन्द्र स्वर्णकार


    ReplyDelete
  15. आपको भी होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  16. बहुत ही सुंदर होली गीत, होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

    रामराम.

    ReplyDelete
  17. आप सभी गुणी जनों का हार्दिक धन्यवाद व आभार!:-)
    ~सादर!!!

    ReplyDelete
  18. कोमल भावनाओं से संसिक्त सांगीतिक रागात्मक फाग गीत .फाग मुबारक आपको ,आपके सुप्रिय परिवार को .

    ReplyDelete
  19. होली की बहुत बहुत शुभकामनाएँ.

    ReplyDelete