Saturday 22 September 2012

*~इम्तिहान आया...पेट में फुदकती तितलियाँ लाया :((*~ Examination Time ~ Butterflies in the stomach :((*~



प्यारी तितलियों, रंग बिरंगी तितलियों....
फूलों पर मंडराती हरदम,
तुम लगती बगिया में कितनी सुंदर...!:-)
पर आते ही पास स्कूल इम्तिहान ... 
कर देती दिमाग़ का बेड़ा गर्क,
और पढ़ाई सारी...फुर्र-फुर्र....!
जब छोड़ के अपना दिलकश गुलशन...  
अपनी सखियों संग झुंड बनाकर....
कर देतीं तुम... हमला हम सब पर.. 
फिरकी बनकर .... और फुदक-फुदक कर...
~बच्चे तो बच्चे...मम्मियों के भी पेटों के अंदर.....~ :(((

Friday 14 September 2012

**~मेरी बिटिया, जन्मदिन तेरा...खुशियों की सौगात ~तुझपर क़ुर्बान, है सदा मेरी जान !~** { तांका के रूप में !}


हो मुबारक़,
जन्मदिन तुझको..
मेरी बिटिया!
मैं जाऊँ वारी वारी,
लूँ तेरी बलैइयाँ !

तू मेरा मान,
है मेरा अभिमान, 
प्यारी बिटिया !
जन्मदिन है तेरा..
खुशियों की सौगात !

मेरे अँगना
तितली सी चंचल..
तेरी बतियाँ...
चहकें हरदम...
भरमाये हैं मन !

मेरे ईश्वर! 
मेरी बिटिया को दे,
ये आशीर्वाद...
सुख , समृद्धि, शांति...
उसके मन बसे!

हों पूरे सारे,
अरमान उसके,
जीवन खिले !
स्वप्न सारे उसके...
मुस्कानों में महकें!

खिलती जाए,
वो महकती जाए..
गुलाबों जैसे !
उसके अस्तित्व में...
छलके नूर तेरा !