1
बिटिया हँसी
सितारों सी चमकी
आँखों में बसी।
2
नेह अपार
मेरी गोद समाया
उसे जो पाया।
3
नन्ही -सी कली
मेरी आँखों में पली
महकी गली।
4
पापा की परी
है सबकी दुलारी
जग से न्यारी।
5
"माँ-माँ" कहती
पायल खनकाती
मन लुभाती।
6
हों जैसे मेघा
नेह से लबालब
'नेहा' के नेहा।
7
है मीलों दूर
पर दिल में बसी
वो- जैसे ख़ुशी !
8
उसकी दुआ
ज्यों मन्नत के धागे
घर को बाँधे !
9
घर-अँगना
बिटिया बिन सूना
मन का कोना !
10
दिल की आस
वो घर का उजास
सदा है पास !
~अनिता ललित
प्रिय नेहा के लिए नेह से भरे बहुत सुन्दर हाइकु !
ReplyDeleteबिटिया को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएँ !!
सस्नेह
ज्योत्स्ना शर्मा
Bht hi sundrta se prtyek pankti me sneh udela hai .....
ReplyDeleteNeha ko jnmdin ki badhai avm shubhkamnayen !
प्रिय सखी ज्योत्स्ना जी एवं सदा जी... आपका तहे-दिल से शुक्रिया !!!
ReplyDelete~सस्नेह
अनिता ललित
इन छोटी छोटी हाइकू के समक्ष सिर झुकाने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर सकता मैं. एक बिटिया का पिता हूँ और वो पास भी नहीं... तो इनका मर्म मुझसे बेहतर कौन समझेगा! बस मेरे मं का हाल है यह!! आभार आपका.
ReplyDeleteहार्दिक आभार आपका !
Delete~सादर
अनिता ललित
Afyon
ReplyDeleteSiverek
Van
Ordu
Kastamonu
Yozgat
Çankırı
Erzurum
Tunceli